About RK Publication
Who We Are
RK Publication has been an active name in the field of publication and distribution in Mumbai and Maharashtra since 2005. We serve as a medium connecting contemporary intellectual talents with the literary world.
Inspired by the prolific writings of our literary predecessors, we welcome all writers who guide society and preserve fading moral values. Free from caste, religion, sect, and narrow mindsets, we are always ready to work with creators writing in the interest of society and the nation.
We publish more than five books per month and constantly strive to do better. We also welcome translators from other Indian languages into Hindi. Our goal is to promote local language literature globally through Hindi.
2005
Established
5+
Books Per Month
4
Languages
Pan-India
Distribution
Our Services
Since 2005, alongside publishing, we market literature by scholars and universities. We regularly supply Hindi books to various government and semi-government undertakings. We have delivered books to literary lovers in Mumbai, Maharashtra, Goa, Gujarat, Karnataka, Kerala, and Hyderabad. We treat every book lover not as a customer, but as a friend.
Facilities
We ensure book lovers get the best books at reasonable prices. As we stock books from all major publishers, readers save time and postage costs. Our experienced team provides proper guidance about books, helping you find everything you need in one place.
- Discounts for libraries & offices
- Bulk purchase supply
- Hindi, Marathi, Gujarati & English books
आर के पब्लिकेशन के बारे में
आर के पब्लिकेशन, मुंबई तथा महाराष्ट्र में वर्ष 2005 से प्रकाशन एवं वितरण के क्षेत्र में एक सक्रिय नाम है। यह प्रकाशन समकालीन बौद्धिक प्रतिभाओं को साहित्य जगत से जोड़ने का एक माध्यम है।
अपने अग्रज साहित्यकारों की उर्वरा लेखनी से प्रेरणा लेकर समाज को दिशा देनेवाले तथा क्षीण होते नैतिक मूल्यों को संजोनेवाले सभी कलमकारों का इस प्रकाशन में स्वागत है। धर्म, जाति, सम्प्रदाय तथा अन्य संकीर्ण मानसिकता से मुक्त होकर, समाज एवं राष्ट्र हित में लिखने वाले सभी रचनाकारों के साथ काम करने के लिए यह प्रकाशन सदैव तत्पर है।
इस श्रृंखला में हम लगभग पाँच से ज्यादा पुस्तकें प्रति माह प्रकाशित कर रहे हैं और निरंतर भी बेहतर करने के लिए प्रयासरत हैं। भारत की अन्य भाषा से हिन्दी में अनुवाद करनेवालों का भी हम स्वागत करते हैं। स्थानीय भाषा के लोकप्रिय साहित्य को हिन्दी के माध्यम से वैश्विक स्तर पर प्रचारित एवं प्रसारित करने के लिए भी हम तत्पर हैं।
2005
से कार्यरत
5+
पुस्तकें प्रति माह
4
भाषाएँ
अखिल भारतीय
वितरण
हमारी सेवाएँ (Service)
वर्ष 2005 से हम प्रकाशन के साथ-साथ विद्वान् साहित्यकारों के साहित्य तथा विश्वविद्यालयीन साहित्य के विपणन का भी कार्य कर रहे हैं। हिन्दी साहित्य से जुड़ी अधिकतम पुस्तकें हमारे पास उपलब्ध हैं। विभिन्न सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी उपक्रमों में हिन्दी पुस्तकों की आपूर्ति नियमित की जाती है। विगत वर्षों में हमने मुम्बई, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, केरल, हैदराबाद आदि स्थानों पर पुस्तकें उपलब्ध करवायी हैं।
सुविधा (Facility)
उचित मूल्य पर बेहतर पुस्तकें सभी पुस्तक प्रेमियों को प्राप्त हो, यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है। देश के सभी बड़े एवं महत्वपूर्ण प्रकाशकों की पुस्तकें हमारे पास उपलब्ध होने के कारण पाठकों के समय और डाक खर्च की बचत होती है। हमारी टीम सभी पुस्तक प्रेमियों के साथ एक ग्राहक की तरह नहीं बल्कि एक मित्र की तरह व्यवहार करती है।
- सभी पुस्तकालयों एवं कार्यालयों को उचित छूट
- एक पुस्तक से लेकर बल्क पुस्तक खरीद की सुविधा
- हिन्दी, मराठी, गुजराती एवं अंग्रेजी पुस्तकें
Come Visit Our Store
Experience our collection in person. We are located in the heart of Mumbai.
हमारे संग्रह का व्यक्तिगत रूप से अनुभव करें। हम मुंबई के हृदय में स्थित हैं।
